फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

नेपाल से भारत तक फैले मानव तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने और पीड़ितों के सुरक्षित पुनर्वास की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन होगा। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत छह राज्यों के पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां, अर्द्धसैनिक बल, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 134 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। नेपाल की सामाजिक संस्था मैती के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सम्मेलन में सीमा पार और अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क के साथ ही साइबर माध्यमों से होने वाली मानव तस्करी पर विशेष मंथन होगा। पीड़ितों की पहचान, रेस्क्यू, कानूनी कार्रवाई और सुरक्षित पुनर्वास के लिए विभिन्न राज्यों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर रहेगा। जिले की 13 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्रम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समितियों और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। कुमाऊं में सामने आए मामलों के अनुभव भी सम्मेलन में साझा किए जाएंगे। आधुनिक तरीकों से जांच और बचाव पर जोर सम्मेलन में विशेषज्ञ मानव तस्करी के बदलते तौर-तरीकों, आधुनिक तकनीक से जांच, साक्ष्य जुटाने, बचाव अभियान और पीड़ितों के पुनर्वास के अनुभव साझा करेंगे। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी अजय गणपति ने बृहस्पतिवार को पंतनगर विश्व विद्यालय के गांधी हॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन में शामिल विशेषज्ञ डॉ. वी. मुरुगेशन एडीजी अपराध, निवेदिता कुकरेती आईजी कुमाऊं, पी.एम. नायर पूर्व डीजी एनडीआरआफ, जनक बहादुर चंद संस्थापक एसडब्ल्यूआरसी बनबसा, राजेश मनी संस्थापक मदद फाउंडेशन, रविकांत संयोजक शक्ति वाहिनी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता, जीसी पंचोली संयुक्त निदेशक विधि, अपर्णा अवस्थी एपीओ, अंजू कुमार सिंह हरिद्वार और एसएसपी ऊधमसिंहनगर।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें