कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े बयानों और तथ्यों को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। रोषित सिख समाज के लोगों ने यहां चैती चौराहा के समीप सोनिया गांधी की इस पुस्तक की प्रतियां जलाईं और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि इस किताब में 1984 के नरसंहार और सिख समुदाय के दर्द को सही ढंग से पेश नहीं किया गया है और यह इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि चालीस साल बाद इस किताब के जरिए सिखों के ज़ख्मों को कुरेदने का कार्य किया गया और हजारों सिखों की मौत को अपनी किताब के माध्यम से गलत ढंग से जस्टिफाई करने का कार्य किया गया।भाजपा प्रवक्ता चंडोक ने कहा कि यह किताब जर्नी ऑफ लव नहीं, बल्कि जर्नी ऑफ लाईफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, ओमकार सिंह, सुभाष सिंह, राहुल सिंह, रमनजीत सिंह, उपकार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।