फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: राधेहरि डिग्री कॉलेज चुनाव...11 मतों से हार के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप

काशीपुर राधेहरि डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर 11 मतों से हार के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी कुलदीप सिंह ने धांधली का आरोप लगाकर समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया। गुरजिंदर सिंह को विजेता घोषित किए जाने पर कुलदीप ने रीकाउंटिंग की मांग की, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। प्रशासन की मौजूदगी में दोबारा मतगणना कराई गई, लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं आया और गुरजिंदर सिंह ही विजेता रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राखी डिमरी ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिया। कुलदीप सिंह ने फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाया, जबकि चुनाव अधिकारियों ने चुनाव पूरी पारदर्शिता से कराने का दावा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें