फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जल्द शुरू होगी तुमड़िया डैम में मोटर बोट राइडिंग

काशीपुर के तुमड़िया डैम अब जल्द ही तराई के सबसे बड़े वाटर एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में नजर आने वाला है। पर्यटन विभाग ने डैम में मोटर बोट राइडिंग समेत साहसिक पर्यटन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जलस्तर सामान्य होते ही पर्यटकों के लिए बोटिंग शुरू कर दी जाएगी। साल के अंत तक सैलानी तुमड़िया डैम के शांत और विहंगम पानी में मोटर बोट की सैर का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन विभाग ने तुमड़िया डैम का प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है। बोट संचालन के लिए सिंचाई और वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मिल चुका है। वर्तमान में डैम का जलस्तर 844 मीटर के आसपास है। ऐसे में विभाग जलस्तर के कम होने का इंतजार कर रहा है। पर्यटन विभाग इस महत्वाकांक्षी परियोजना की हर गतिविधि की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट के अनुसार, जलस्तर स्थिर होते ही विकास कार्य और तेज हो जाएंगे। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना है। रामनगर के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के आग्रह पर इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें