फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग टोला गांव में फिर लौटा भालू, गश्त हटते ही उसी मकान को दोबारा तोड़ा

कीर्तिनगर विकासखंड के दुर्गम गांव टोला में भालू का आतंक थम नहीं रहा है। वन विभाग की गश्त बंद होने के दो दिन बाद 21 अक्टूबर की रात भालू ने सुरेंद्र सिंह के उसी मकान को फिर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे कुछ दिन पहले भी निशाना बनाया था। 10 अक्टूबर की रात भालू ने राजेंद्र सिंह पुंडीर और स्व. शूरवीर सिंह के घरों की छत व दीवारों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद हरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह और मंदीप सिंह के मकानों को भी क्षति पहुंचाई थी। वन विभाग ने करीब दस दिन तक गांव में रात की गश्त की, लेकिन भालू नजर नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग को दोबारा सूचना दे दी गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान के भीतर वनकर्मियों की तैनाती कर भालू को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें