टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट और राहुल बुटोला से वार्ता के लिए विधायक किशोर उपाध्याय धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनशन कारियों से भूख हड़ताल स्थगित करने करने को कहा। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग चल रही है। पूर्व में मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है।