हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी के आरोप में पुलिस व एसओजी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों से 30 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक आईपैड बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।