फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाववाला सौड़ा में दशकों बाद मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति

रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत पाववाला सौड़ा पंचायत में एयरपोर्ट रायुपर मुख्य मार्ग से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक वन क्षेत्र में मार्ग निर्माण को दशकों बाद 27.78 लाख वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मार्ग निर्माण से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। पाववाला सौड़ा के लोग अभी तक एयरपोर्ट रायपुर मुख्य मार्ग तक आवाजाही करने के लिए वन क्षेत्र के कच्चे मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे। भारत सरकार से मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने 0.70 हेक्टेयर भूमि लोनिवि को हस्तांतरित कर दी थी। स्थानीय निवासी विजय पंवार ने कहा कि पक्का मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वन क्षेत्र के कच्चे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में कच्चे मार्ग पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पूर्व ग्राम प्रधान राखी पंवार ने कहा कि दशकों से पक्के मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी। उनके कार्यकाल में इस समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाया गया था। अब यह मांग पूरी हो गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि मार्ग निर्माण करवाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें