फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

ऋषिकेश। इगास पर्व की संध्या पर हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में गढ़ सेवा संस्थान के तत्वावधान में पंडवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। पंडवास बैंड की पारंपरिक धुनों ने ऐसा समां बांधा कि छात्र-छात्राएं खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज से पूरा परिसर गढ़वाली संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों ने इगास पर्व को उत्तराखंड की लोक परंपराओं, संस्कृति और सामूहिक उल्लास का प्रतीक बताया। पंडवास बैंड की प्रस्तुतियों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पारंपरिक लोकधुनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और लोक संस्कृति के प्रति आकर्षण देखते ही बना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें