फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

पिथौरागढ़। सोर घाटी और गोरंग देश की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध मोस्टमानू के मुख्य मेले का आयोजन हुआ। मुख्य मेले में विधि-विधान से मोस्टा देवता का डोला उठा। हजारों लोग मोस्टा देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य से सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मुख्य मेले के लिए सोर घाटी और गोरंग देश के लोगों में सुबह से ही उत्साह रहा। सुबह 10 बजे से ही मोस्टमानू मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मोस्टा देवता के मंदिर में प्रात: पुजारियों ने पूजा अर्चना की। दोपहर बाद मेला स्थल पैक हो गया और लोगों को खड़े होने के लिए भी जगह मिलनी मुश्किल हो गई। इसके बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर में खुकदे के जागरखले से डोला यात्रा शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ मोस्टा बाबा, मां महाकाली, बाला, असुर, लाटा, भैरव और पंचकोटी देवताओं जयकारे के साथ डोले मंदिर में पहुंचे। डोलों की मंदिर में परिक्रमा कराई गई। डोलों के विसर्जन पर पंचकोटी देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। लोगों ने फूल और अक्षत से डोलों की पूजा की। मेले के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी रहे। इस मौके पर मेला संयोजक विरेंद्र सिंह बोहरा, महापौर कल्पना देवलाल, पुजारी नारायण कांडपाल आदि मौजूद रहे। मेले में भीड़ को देखते हुए एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए खुद मोर्चा संभाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें