फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: इंदिरा पार्क के पुस्तकालय में बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं विद्यार्थी

पिथौरागढ़ नगर निगम की तरफ से इंदिरा पार्क में संचालित पुस्तकालय में विद्यार्थी बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। विद्यार्थियों के पीने के पानी से लेकर बैठने तक के लिए भी उचित इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के बीच विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चुनौती बन गया है। इंदिरा पार्क पुस्तकालय में रोजाना 50 से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पहुंचते है। संवाद न्यूज एजेंसी ने पुस्तकालय की पड़ताल की तो नगर निगम के बेहतर व्यवस्थाओं की पोल खुली। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए सिर्फ 30 कुर्सियों की व्यवस्था है। मेज ऊंचे होने से एक विद्यार्थी को एक के ऊपर दूसरी कुर्सी रखनी पड़ रही है। ऐसे में अन्य विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी नहीं हो रही है। विद्यार्थियों को मजबूरन पुस्तकालय से बाहर पार्क में बनी छतरी के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि मानसून काल में सीवर लाइन की गंदगी पार्क में बहने से बाहर बैठकर पढ़ना भी मुश्किल हो जाता है। पुस्तकालय में पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में उनके लिए अपनी प्यास बुझाने के लिए घर से बोतल में पानी लाना मजबूरी है या बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए वाईफाई की भी आवश्यकता है। सानिया सेलाल, विजय बिष्ट, पूनम बिष्ट, कमल गड़कोटी, पूजा चंद, कौशल भट्ट आदि ने कहा कि पुस्तकालय में सुविधाएं बेहतर होतीं तो उनकी परेशानी कम हो जाती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें