फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुंजी में व्यास ऋषि मेले में घोड़े की दौड़ रही आकर्षण का केंद्र

धारचूला (पिथौरागढ़)। 10500 फुट की ऊंचाई में बसे गुंजी में व्यास ऋषि मेले का आयोजन हुआ। व्यास घाटी के चार गांव गुंजी, नाबी, नपल्चू और रांगकांग के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के साथ छोलिया नृत्य की झांकी निकाली। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। मेले में घोड़े की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। मेले में समिति के पदाधिकारी और गांव के पुजारियों ने रं रितिरिवाज से पवित्र वृक्ष की एक टहनी (दरच्यो) को स्थापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल ने की। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गुंजी बिमला गुंज्याल रहीं। मेले का मुख्य आकर्षन धोड़े की दौड़ रही। घोड़े की दौड़ प्रतियोगिता व्यास मेला समिति एवं 7वीं वाहिनी आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से कराई गई। मेले में वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम का संचालन समिति के महसचिव राजेंद्र नबियाल ने किया। इस दौरान नारायण सिंह नपल्च्याल, अशोक सिंह नबियाल, सविता नपलच्याल, छविता नबियाल, अंजू रोंकली, लक्ष्मी गुंज्याल, मंगल सिंह गुंजयाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें