फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टनकपुर-तवाघाट एनएच पर कुलागाड़ में पांच दिन में तैयार हुआ 170 फीट लंबा बैली ब्रिज

अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST

धारचूला(पिथौरागढ़)। आखिरकार 16 दिन बाद चीन सीमा के साथ ही आदि कैलाश, मानसरोवर और दारमा, व्यास, चौदास घाटी को जोड़ने वाले टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर कुलागाड़ नाले में बैली ब्रिज स्थापित हुआ है। बीआरओ ने सिर्फ पांच दिन में 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार कर इस हाईवे पर सभी वाहनों की आवाजाही शुरू कराई है इससे तीनों घाटियों के लोगों के साथ ही प्रशासन में राहत है। दरअसल, बीते 18 अगस्त को भारी बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाले इस हाईवे पर कुलागाड़ नाले में बना बैली ब्रिज पहाड़ी से बोल्डर गिरने से ध्वस्त हो गया था। ऐसे में दारमा, चौदास और व्यास घाटी का दो दिन तक पूरी तरह संपर्क कटा रहा। बमुश्किल बीआरओ ने नाले में बमुश्किल वैकल्पिक मार्ग तैयार कर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई और नए बैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया। बीते रविवार से नए बैली ब्रिज को तैयार करने का काम शुरू हुआ। पूरी टीम ने सिर्फ पांच दिन में बैली ब्रिज तैयार कर शुक्रवार को इसे नाले में स्थापित करने में सफलता हासिल की। बैली ब्रिज पर सभी वाहनों की आवाजाही शुरू होने से तीनों घाटियों के लोगों के साथ ही सेना को खासी राहत मिली है। ----------- कोट-एक एई और छह जेई की टीम ने 35 मजदूरों के साथ मिलकर दिन-रात काम करते हुए बीते बृहस्पतिवार को बैली ब्रिज तैयार किया। शुक्रवार को इस पर आवाजाही शुरू करा दी गई है। चंद्र गुप्त, ओसी, 65 आरसीसी, बीआरओ ------------ कोट-कुलागाड़ में बैली ब्रिज तैयार कर बीआरओ ने इस पर आवाजाही शुरू करा दी है। बैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें