दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खिर्सू पर तालाबंदी की। ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर विरोध जताया। प्रधानों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। उन्होंने मांगों के समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।