हल्द्वानी में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को गोला पार्क में प्रदर्शन किया गया। जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी के आह्वान पर विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर घटना पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने अपराधियों को संरक्षण देना बंद करने की भी मांग उठाई।