राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में बुधवार को गढ़वाल मंडल के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मंडल के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के 1429 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि 40 से अधिक कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर उनकी तकनीकी दक्षता और कौशल को परखा।