फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: आईएपीएसएम राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 का स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड राज्य शाखा के 29वें आईएपीएसएम राष्ट्रीय सम्मेलन - 2026 का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत बनाने के उपायों पर मंथन कर रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य विषय जलवायु-सक्षम एवं एआई आधारित जनस्वास्थ्य के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को सुदृढ़ करना है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक और शोध के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें