श्रीनगर में बृहस्पतिवार 17 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर संत निरंकारी मिशन की ओर से बुधवार सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। शहरभर में निकली रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और संत निरंकारी मिशन से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की गई।