सेवा संकल्प कार्यक्रमों के तहत श्रीनगर में ‘सेवा ज्योति पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी शामिल हुए। रामलीला मैदान से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।