स्पिक मैके उत्तराखंड के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट और राजकीय इंटर कॉलेज दिखोल्यू में कथक वर्कशॉप एवं डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नंदनी चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को कथक की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने कथक की उत्पत्ति, ताल, लयकारी, तुकड़े, परन और भाव-अभिनय की प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया। दूरदर्शन की ए-ग्रेड कलाकार नंदनी चक्रवर्ती की प्रस्तुति को विद्यार्थियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में स्पिक मैके के गढ़वाल संयोजक परवेज अहमद, प्रधानाचार्य डीएस नेगी, भगत चौहान, वेदप्रकाश वेदवाल सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।