गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा। छात्रों ने मांगों के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।