फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के बजीरो का बाग में सूखे शीशम की शाखा गिरी, बिजली की तारें क्षतिग्रस्त

बजीरो का बाग क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब पांच बजे सूखे शीशम के पेड़ की बड़ी शाखा अचानक गिर गई। शाखा की चपेट में आने से बिजली की तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे क्षेत्र में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित है। शाखा गिरने के दौरान मौके से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ लंबे समय से सूखा था और उसकी शाखाएं बिजली की तारों से सटी हुई थीं। लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त तारों की जल्द मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही सूखे पेड़ को हटाने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें