फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुर के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

नैनीताल में बलियानाला से लगे कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर डांठ पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि मार्ग से कम कुछ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 2018 से कृष्णापुर के लोग वंचित हैं। आपसी रायशुमारी के बाद आंदोलन का ऐलान किया गया। बीते चार दिनों से सांकेतिक प्रदर्शन के बाद बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भी प्रदर्शनस्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों में सभासद सुरेंद्र कुमार, कैलाश अधिकारी, पी. पंडित, दिनेश जोशी, रेखा जोशी, मोहन नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, पुष्पा, दीपा, हेमा समेत 50 से अधिक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें