फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़े पीलिया के मरीज

अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 10:54 AM IST

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से पेयजल को लेकर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के कई गांवों में पानी दूषित होने की शिकायत सामने आने के बाद ग्रामीणों में उल्टी-दस्त, बुखार और पीलिया की समस्या बढ़ी है। इसके बाद अब बीडी पांडे जिला अस्पताल में पीलिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज पीलिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद पांच से छह मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल में फिलहाल करीब 25 पीलिया पीड़ित मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार भर्ती मरीजों में करीब 90 फीसदी ज्योलीकोट और आसपास के गांवों के हैं। क्षेत्र में पेयजल दूषित होने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर रही हैं। वहीं पेयजल टंकियों की सफाई के साथ उनका क्लोरीनेशन कराया जा रहा है, ताकि पानी को संक्रमण मुक्त किया जा सके। बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि ज्योलीकोट क्षेत्र से पीलिया के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से फिलहाल पानी उबालकर या सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल करने की सलाह दी। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने और खाने से पहले व शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंख या त्वचा पीली पड़ना, पेशाब का रंग गहरा होना, भूख कम लगना, उल्टी, कमजोरी या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने के बजाय तत्काल चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें