भाजपा अनुसूचित मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मल्लीताल पंत पार्क में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका। पंत पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने राहुल गांधी के कथित बयानों पर आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि 2027 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की ओर से दलित समाज की आड़ लेकर घिनौना खेल खेला जा रहा है। अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, सभासद मनोज पवार के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने मल्लीताल थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। वहां अरविंद पडियार, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, प्रदीप आर्य, मयंक पंत, केके शर्मा आदि रहे।