फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित विशाल संस्कृत शोभा यात्रा का शुभारंभ मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर पहुंची। शोभायात्रा में विविध झांकियां सजाई गई थीं। मार्ग पर सैकड़ों लोगों ने झांकियों का स्वागत किया। मेयर बिष्ट पूरी शोभायात्रा में पैदल चले। उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंडलेश्वर स्वामी मोनानंद महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। समापन पर पर्वतीय उत्थान मंच में गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वहां अकादमी के सहायक निदेशक डॉ. यशोदा प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि शोभायात्रा में 7 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित करीब 750 लोगों ने भाग लिया। सचिव प्रो. डॉ. विनय विद्यालंकार, डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी, जानकी त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र हरबोला, डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी, डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें