नैनीताल में अंजुमन इस्लामियाँ के चुनाव के तहत रविवार को मतदान प्रक्रिया हुई। 23 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी अब्दुल हामिद ने बताया कि मतदान सुबह नौ बजे से रज़ा क्लब स्कूल मल्लीताल मे शुरू हो गया है, जो सांय पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 10 बूथ बनाये गए है, जिससे वोटर को कोई परेशानी ना हो। रज़ा क्लब मे 20 मीटर कि दूरी पर बेराकटिंग की गई हैं। सांय 6 :30 बजे से मतगणना शुरू होंगी। देर रात परिणाम घोषित किया जायेगा। इसमें से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। कमेटी की ओर से मस्जिद, कब्रिस्तान समेत समाज की अन्य सम्पत्तियों का रखरखाव किया जाता है। मुख्य चुनाव अधिकारी समेत सहायक चुनाव अधिकारी नाज़िम बक्श, सदस्य मो. नसीम, मो. फैसल, मो.अबरार, अरहार बेग और पूरी चुनाव कमेटी लगी हुई है।