फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नगर निगम के 81 कूड़ा वाहनों ने तीन गुना अधिक पी लिया डीजल, जिले से एक दिन में उठा 300 मीट्रिक टन कचरा

दीपावली पर नगर निगम के कंधे पर कूड़े का बोझ अधिक बढ़ गया। त्योहार पर एक दिन में शहर से 30 मीट्रिक टन कूड़ा अधिक उठ रहा है। जिले का यह आंकड़ा 60 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। ऐसे में ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े की मात्रा बढ़ रही है। दीपावली पर शहर के बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसका असर अब दिखाई दे रहा है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस के बाद से कूड़े की मात्रा बढ़ रही है। सामान्य दिनों में शहर के साथ ही जिले के सभी निकायों से 240 मीट्रिक टन कूड़ा गौलापार बाईपास मार्ग स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंका जाता है लेकिन इन दिनों यह रोजाना 300 मीट्रिक टन पहुंच गया है। वार्डाें में जाने वाली गाड़ियों का एक फेरे में 15 लीटर डीजल लगता है, दो फेरे में यह 40 लीटर तक पहुंच रहा है, जो इस काम को कर रही निजी कंपनी के लिए भी चुनौती बन रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में अभी 1.90 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण करना है। कूड़ा वाहनों ने लगाए दो से तीन चक्कर नगर निगम प्रशासन ने शहर के 60 वार्डों में डाेर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के 81 वाहन लगाए जो रोजाना वार्ड में जाकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। अब कूड़ा इतना बढ़ गया है कि एक गाड़ी को दो से तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त 20 वाहन ऐसे हैं जो केवल व्यावसायिक श्रेणी का कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड में कबाड़ बीनने वालों की जुटी भीड़ कूड़े के मैदान में ज्यादा कूड़ा पहुंचने के बाद कबाड़ का काम करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को शहर से कूड़ा उठाकर वहां खाली करने वाले वाहनों से ही लोग कूड़ा एकत्र करने लगे। इस कूड़े को हटाने के लिए दो पौकलेन मशीनें भी लगी थीं। हल्द्वानी के साथ नैनीताल और भीमताल निकाय क्षेत्र से अधिक कूड़ा दिवाली से पहले और बाद में पहुंचने की जानकारी मिली है। कूड़ा निस्तारण कर रही संस्था को जल्द कूड़े के ढेर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां कूड़ा फेंक रही संस्थाओं से भी शुल्क वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें