मंगलवार 29 सितंबर को राज्य के कई केंद्रों में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यूटीईटी परीक्षा हुई। कोटद्वार केंद्र में एक मुन्ना भाई के शामिल होने का प्रथम दृष्ष्टया मामला सामने आ रहा है। उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष राम कंडवाल ने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन व शिक्षा विभाग को दी है। युवक काशीपुर का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्र मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटरकालेज बदरीनाथ मार्ग स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद मामले की पड़ताल शुरू हुई। यह भी बताया गया है कि जिस परीक्षार्थी के बदले मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा था। उसका कुछ दिन पहले ही एक्सीडेंट हुआ था।