धनौरी के एक कॉलेज में पढ़ने जा रही विवाहिता से चार युवतियों ने जमकर मारपीट कर दी। युवतियों ने बीच सड़क पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।