बहादराबाद कस्बे में आयोजित 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान हंगामे और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले शोर-शराबा किया और समझाने पर वहां से चले गए। हालांकि, कुछ देर बाद वे करीब 25 से 30 अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी देने लगे। इसके बाद मंच की ओर पत्थर फेंके गए, जिससे कलाकारों और दर्शकों में अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। घटना के बाद रामलीला का मंचन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने इस मामले में पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।