चंपावत जिले के गौरल चौड़ खेल मैदान में शिक्षा विभाग की विद्यालय स्तरीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कराई गई। इसमें जिले के चारों ब्लॉकों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में चंपावत की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-17 वर्ग कब्बडी में बाराकोट और चंपावत की टीमों ने अपने अपने मैच जीते। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।