चंपावत में इंजीनियर्स डे पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने नगर के एक होटल में मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अभियंता आदर्श चंपावत को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से जिले में चल रहे विकास कार्यों को तेजी मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष परमानंद पुनेठा ने किया। इस मौके पर जनपद सचिव किशोर सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष ऋषभ साह, सचिन पुनेठा, पंकज पटवा, हरीश चंद्र, गिरजेश्वर तिवारी, विशाल उप्रेती, पंकज राय, सुभाष पांडे आदि मौजूद रहे।