कर्णप्रयाग: उत्तराखंड संस्कृति अकादमी के आज द्वितीय दिवस के वरिष्ठ वर्ग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह जी उपस्थिति रहे। अपने वक्तव्य में श्री गणेश शाह ने संस्कृत भाषा की महता की सराहना कहते हुए कहा कि संस्कृत भाषा हमारी देववाणी हुई है जिसके माध्यम से आज संस्कृत भाषा हमें श्रेष्ठ संस्कारों और आदर्शों की शिक्षा प्रदान कर रही है।