फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर आयोजित हुई हेल्थ रन एवं हेरिटेज वॉक

कर्णप्रयाग। विकसित भारत के तीन माह संकल्प अभियान के अंतर्गत बृहस्पवितार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्त युवा एवं मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव थीम के तहत हेल्थ रन एवं हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में नशामुक्त जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० राम अवतार सिंह एवं मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से कर्ण मंदिर तथा उमा मंदिर तक हेरिटेज वॉक आयोजित की गई। हेरिटेज वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने तथा उसके संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें