सिमली महिला बेस अस्पताल का बोर्ड पर नाम बदलकर भले ही बेस अस्पताल कर दिया गया हो लेकिन अब तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। बोर्ड पर नाम बदले हुए भी करीब एक माह बीत गया। ऐसे में अब शासनादेश को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति लोगों के समर्थन से देहरादून तक पदयात्रा आयोजित करेगी।