चमोली में थराली तहसील के रतगांव में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। भालू ने घर के बाहर निकली शांति देवी( 55)पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण प्रदीप फस्र्वाण ने बताया कि सोमवार दोपहर महिला अपने घर में खाना बना रही थी, इस दौरान बाहर आने पर आंगन में. भालू नें हमला कर दिया। नजदीक दो कुत्तों के भौंकने और महिला के शोर करने पर भालू महिला को छोड़ भाग गया, लेकिन घटना में महिला घायल हो गई।