कर्णप्रयाग। छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकाला। एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। इनमें खेल मैदान, छात्रावास और पेयजल समेत अन्य समस्याएं शामिल रहीं।