फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

बागेश्वर। बीते बृहस्पतिवार को व्यापारी गोकुल जोशी के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले में बाजार बंद कराया जाएगा। व्यापार संघ के पदाधिकारियों और केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि बाहर से आए कुछ अज्ञात दबंगों और बाउंसरों ने केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी के घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद जब पीड़ित अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी उनके और अन्य व्यापारियों के साथ हाथापाई की गई। पीड़ित व्यापारी गोकुल जोशी ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मोबाइल और डीवीआर छीन लिया था। हालांकि मोबाइल पुलिस ने बरामद करवा दिया है, लेकिन डीवीआर अभी तक हस्तगत नहीं हुआ है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह बुलाए जाने के बावजूद दूसरी पक्ष के लोग पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए, जिससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार संघ उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने को बाध्य होगा। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, सचिव देवेंद्र अधिकारी, नरेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी, मनोज ओली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें