भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिंह मुलाकात की। इस दौरान यूपी में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान की चर्चा हुई। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि हमने भी दोहराया कि जो पीड़ित, वो पीडीए। यह भी लिखा कि पीडीए में ए का मतलब अन्नदाता भी तो है।