फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तीन प्रमुख मार्गों पर छह महीने से बह रहा गंदा पानी, जलीलपुर के 50 घरों में एक साल से जलभराव

पड़ाव। क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों पर जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कहीं छह महीने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है तो कहीं एक साल से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण 50 घरों में गंदा पानी घुसा है। जलीलपुर में रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण नाला निर्माण अधर में लटका है। इसके लिए करीब 70 लाख रुपये की निधि उपलब्ध होने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका। वहीं, चौरहट-डोमरी और सेमरा-डोमरी मार्ग पर भी महीनों से सीवर का पानी बह रहा है। इन मार्गों से 10 गांवों के करीब 40 हजार लोग रोजाना आवागमन करते हैं। वहीं, आसपास के 25 से अधिक स्कूलों के दो हजार से ज्यादा बच्चों को भी गंदे पानी, कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। संकरी सड़कें और जलभराव के कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत और प्रदर्शन के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें