फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 25 हजार दीपों से जगमगाया परमानंदपुर मिनी स्टेडियम, खिलाड़ियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

वाराणसी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में शनिवार को दीपों की रोशनी के बीच राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, मिक्स्ड मार्शल आर्ट, जूडो और एथलेटिक्स के 410 खिलाड़ियों ने राष्ट्र के नाम करीब 25 हजार दीप और मोमबत्तियां जलाकर दीपोत्सव मनाया। दीपों की रोशनी से पूरा स्टेडियम जगमगा उठा। आयोजन के बाद शानदार आतिशबाजी और सैकड़ों आकाशदीपों ने आसमान को रोशन कर दिया। सात खेलों के 410 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए। हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, मिक्स्ड मार्शल आर्ट, जूडो और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने इस आयोजन में भागीदारी की। करीब 25 हजार दीपों और मोमबत्तियों से स्टेडियम के विभिन्न खेल मैदानों को सजाया गया। रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। आतिशबाजी और आकाशदीपों ने बांधा समां दीपोत्सव के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके साथ ही सैकड़ों आकाशदीप आसमान में छोड़े गए। दीपों की जगमगाहट, आतिशबाजी और आसमान में तैरते आकाशदीपों ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह रहे। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना था। खेल गतिविधियों से जुड़े युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्र के प्रति एकजुटता और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें