वाराणसी। काशी में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। धन्वंतरी निवास में 326 साल पुरानी परंपरा के तहत भगवान का विशेष शृंगार, पूजन और भोग लगाया जाएगा। वैद्य ब्राह्मण परिवार की दसवीं पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। धनतेरस के दिन शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। पैतृक निवास में विराजमान हैं भगवान परिवार के अनुसार, धन्वंतरी निवास में भगवान की अष्टधातु की प्रतिमा भव्य सिंहासन पर स्थापित है। खास बात यह है कि यह स्थान मंदिर नहीं, बल्कि परिवार का पैतृक निवास है। यहां पीढ़ियों से भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना की जा रही है। धनतेरस पर निवास के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। हर साल पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु परिवार के मुताबिक, हर साल करीब 25 से 40 हजार श्रद्धालु भगवान धन्वंतरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रसाद और औषधियां भी वितरित की जाती हैं। विशेष पूजन और भोग के साथ पूरी परंपरा का निर्वहन किया जाता है। स्वास्थ्य और आयुर्वेद के देवता हैं धन्वंतरी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरी को स्वास्थ्य और आयुर्वेद का देवता माना जाता है। धनतेरस पर उनके पूजन और दर्शन का विशेष महत्व है। काशी में वैद्य ब्राह्मण परिवार की ओर से निभाई जा रही यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा बनी हुई है।