सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित योगसाधना भवन में बुधवार को श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद की ओर से हरिवंश पुराण कार्यशाला, महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति और अभिनंदन समारोह किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विद्वानों और आचार्यों ने सनातन धर्म, वैदिक परंपरा और संस्कृत शिक्षा के संरक्षण पर विचार रखे। दोपहर 12 बजे हरिवंश पुराण कार्यशाला का विशेष सत्र हुआ। इसके साथ ही वेद विभाग की ओर से आयोजित महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।