फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो घाट पर एयर शो की तैयारी तेज, पीएम के आवागमन के लिए बनाए जा रहे रास्ते

नमो घाट पर प्रस्तावित मेगा एयर शो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घाट पर बुलडोजर चलाकर खोदाई और मिट्टी हटाने का काम कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आवागमन, एयर शो में शामिल होने वाले मेहमानों की आवाजाही के लिए अलग-अलग रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एयर शो के दौरान विमानों के संचालन में समन्वय बनाए रखने के लिए अस्थायी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की व्यवस्था भी की जाएगी। शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने नमो घाट से गाय घाट तक स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं, वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने आसमान से घाट और आसपास के क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें