फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

वाराणसी में बुधवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और विकास का केंद्र बनाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संवाद किया। उन्होंने गोरखपुर के गांव बसियापुर की कार्यकर्ता से कहा कि वह उनके गांव गए हैं। कार्यकर्ता ने भी मुख्यमंत्री को पहचानने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें