फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालभैरव मंदिर के बाहर आस्था के बीच अव्यवस्थाओं का साया, जीरो ट्रैफिक प्लान भी बेअसर; VIDEO

देव दीपावली के दिन बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यातायात और अतिक्रमण की समस्या ने व्यवस्था की पोल खोल दी। मंदिर के आसपास नो व्हीकल जोन का ट्रैफिक प्लान लागू होने के बावजूद सड़कों पर वाहन खड़े नजर आए। वहीं, संकरी गलियों से भी लोग गाड़ियां लेकर आते-जाते रहे, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मंदिर के आसपास की सड़कों पर बेतरतीब खड़े दोपहिया और अन्य वाहनों के कारण आवागमन बाधित रहा। दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण ने रास्तों को और संकरा कर दिया। भीड़ के बीच पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मौके पर चौकी प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, लेकिन भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने में व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आई। इसके चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। इतने बड़े धार्मिक आयोजन के बावजूद नो व्हीकल जोन का प्रभावी पालन नहीं होना और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहना यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें