सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्हें मां गंगा ने बुलाया था, वे उन्हें भूल गए। उन्होंने एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिंह की जीत को मां गंगा का आशीर्वाद बताया। अखिलेश ने मणिकर्णिका घाट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उसे तोड़ने की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों की सेवा करती रहेगी।