वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत दिवस पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, मैदागिन में ‘एक शाम देश के महान क्रांतिकारियों के नाम’ कार्यक्रम हुआ। देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट रंजन सिंह और महंत रामनाथ जी महाराज मौजूद रहे।