विंग्स ओवर गंगेज की थीम पर वायु सेना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एरियल डिस्प्ले 2026 आज से शुरू हो गया है। इस दौरान बाबा विश्वनाथ के गंगा द्वार पर बाबा को प्रणाम कर सुखोई विमान निकला। वहीं श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सामने वायु सेना के जवानों ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान जवान हेलीकॉप्टर से क्रूज पर उतरे। उधर, तिरंगा झंडा लिए आम लोग और सफाईकर्मी घाटों पर नजर आए।